मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की ₹2000 की किस्त हुई जारी

WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करे Join Now
Telegram Channel ज्वाइन करे Join Now

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को लाभान्वित करने के लिए एवं आर्थिक मदद प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की गई थी, इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों को हर 4 माह के अंतराल पर ₹2000 की आर्थिक राशि का भुगतान कर रही है। प्रदेश में इस योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों के आवेदन फार्म जमा किए गए हैं, इन किसानों को हर वर्ष ₹6000 की आर्थिक राशि का भुगतान किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 जुलाई 2024 को टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया गया, इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसान कल्याण योजना की राशि के भुगतान के साथी राज्य में संचालित की जा रही लाडली बहना योजना की 14वी किस्त का भी भुगतान महिलाओं के बैंक के खाते में किया, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और महिलाओं को आर्थिक राशि प्रदान करने के अलावा पीएम किसान योजना के लाभार्थी महिलाओं को भी सब्सिडी का पैसा जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर शुरू किया गया है।

यह भी पढ़े:
Free Washing Machine Yojana सरकार दे रही महिलाओ को फ्री में वाशिंग मशीन, ऐसे करे आवेदन Free Washing Machine Yojana

योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के आवेदन फार्म जमा किए जा चुके हैं और अब तक इस योजना में लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 8 से अधिक किस्तों का भुगतान भी किया जा चुका है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ केवल राज्य के सीमांत किसानों को ही दिया जा रहा है। राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के माध्यम से इस योजना में आवेदन फार्म को जमा किया जा सकता है। आवेदन हेतु पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज की जानकारी के लिए आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

80 लाख किसानों के खाते में आए ₹2000

मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 5 जुलाई को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्त का भुगतान किया गया, इस योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री यादव द्वारा लाभार्थी किसानों को ₹2000 की राशि ट्रांसफर की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को करीब 1630 करोड रुपए की राशि का भुगतान किया गया, यह पैसा लाभार्थी किसानों के बैंक के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया गया है।

यह भी पढ़े:
E Shram Card Payment List 2024 ई श्रम कार्ड की 1000 रूपए की पेमेंट लिस्ट जारी E Shram Card Payment List 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को हर वर्ष ₹6000 प्राप्त होते हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ केवल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को ही दिया जाता है।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई ₹2000 की किस्त का विवरण देखने के लिए आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करके इस योजना के तहत प्राप्त किस्तों का विवरण जान सकते हैं।

https://indianewztoday.com/ration-card-e-kyc-status-2024-new

यह भी पढ़े:
Lakhpati Didi Yojana 2024 अब महिलाओ को मिलेंगे 5 लाख रुपये बिना ब्याज | लखपति दीदी योजना आवेदन करे Lakhpati Didi Yojana 2024
अस्वीकरण: हमारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों से एकत्रित की गई है। हम किसी भी राय या दावे का समर्थन नहीं करते हैं। जानकारी की सटीकता के लिए स्वतंत्र रूप से सत्यापन करें।

Leave a Comment