Kisan Karj Mafi List 2024: सरकार द्वारा किसानों के लिए कर्ज माफी योजना चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से किसानों के कर्ज को माफ किया जा रहा है। ऐसे किसान जिन्होंने खेती के लिए कर्ज लिया है और वे अभी कर्ज को चुकाने में असमर्थ हैं, उन्हें सरकार किसान कर्ज माफी योजना के तहत लाभ प्रदान करेगी और उनके कर्ज को माफ करेगी।
यदि आप भी सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से आवेदन फॉर्म जमा करके अपने कर्ज को माफ करवाना चाहते हैं, तो आज इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें, क्योंकि आज हम आपको किसान कर्ज माफी योजना में आवेदन प्रक्रिया, लगने वाले जरूरी दस्तावेज, एवं इस योजना हेतु निर्धारित पात्रता की जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
Kisan Karj Mafi List 2024
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सीमांत एवं लघु किसानों के ₹100,000 तक के कर्ज को माफ करने के लिए किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत की गई है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसान कर्ज माफी योजना को शुरू किया गया था। इस योजना की शुरुआत के साथ ही राज्य के लाखों किसानों के कर्ज को माफ किया जा चुका है। शुरुआत में केवल ₹100,000 तक के ऋण को माफ करने का प्रावधान किया गया था।
अब सरकार ने वर्ष 2024 में किसानों के कर्ज को माफ करने के लिए किसान कर्ज माफी योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की है, जिसके तहत इच्छुक किसान अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत केवल वर्ष 2020 से पहले प्राप्त किए गए कृषि ऋण को ही माफ किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को कर्ज माफी के लिए 190 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान किया जाएगा। सरकार द्वारा राज्य के करीब 33,000 से अधिक किसानों के कर्ज को माफ करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना में किसानों की सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी किसान हैं और किसान कर्ज माफी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
किसान कर्ज माफी योजना के लाभार्थी सूची
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान कर्ज माफी योजना के तहत जिन किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, उन सभी किसानों की सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। किसान इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से जारी हुई सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि उनके कर्ज को माफ किया जाएगा या नहीं।
1. लाभार्थी सूची देखने के लिए सबसे पहले किसानों को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध “किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट 2024” बटन पर क्लिक करें।
3. एक नए पेज में आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
4. इसके बाद क्रमशः अपनी तहसील, जनपद कार्यालय और ग्राम पंचायत का चयन करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
5. अगले पेज में आपके सामने किसान कर्ज माफी योजना के लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी। आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
अस्वीकरण: हमारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों से एकत्रित की गई है। हम किसी भी राय या दावे का समर्थन नहीं करते हैं। जानकारी की सटीकता के लिए स्वतंत्र रूप से सत्यापन करें।