Lpg Gas Cylinder Price: आयल कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा हर महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार चढ़ाव किया जाता है। किसी महीने गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा राहत प्रदान की जाती है, तो किसी महीने गैस सिलेंडर की कीमत को बढ़ा दिया जाता है और गरीब परिवार की जेब पर बोझ चढ़ा दिया जाता है।
इसी प्रकार इस महीने भी गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। 1 जुलाई की शुरुआत से ही गैस सिलेंडर की कीमतों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे, कुछ राज्यों में जहां गैस सिलेंडर की कीमत कम की जा सकती है तो वहीं कुछ राज्यों में इन कीमतों को बढ़ाया भी जा सकता है।
जुलाई में गैस सिलेंडर की कीमत हुई कम
जुलाई के महीने की शुरुआत से ही लोगों को यह चिंता सता रही थी कि आखिर इस महीने सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में ना जाने क्या बदलाव किया जाएगा, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं आज जुलाई महीने की शुरुआत को 3 से 4 दिन बीत चुके हैं और अब तक गैस सिलेंडर की कीमत पहले के जैसे ही बनी हुई है।
यानी कि इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। जुलाई के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पिछले महीने की तरह ही लागू रहेगी, लेकिन इस महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव
1 जुलाई की शुरुआत से ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक और आम नागरिक घरेलू गैस सिलेंडर के कीमत को कम या ज्यादा होने का अनुमान लगा रहे थे, तो वहीं सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को पिछले महीने जैसे ही लागू रखते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में परिवर्तन कर दिया है। देश के कुछ बड़े शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत इस प्रकार हैं।
- सबसे पहले हम बात करते हैं भारत की राजधानी दिल्ली की ऑयल कॉरपोरेशन आफ इंडिया द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1646 रुपए है। यह कीमत 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की है।
- वहीं अगर हम बात करें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की तो मुंबई में 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1598 रुपए बनी रही।
- अब अगर हम बात करें कोलकाता की तो कोलकाता में वही 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1756 रुपए के आसपास रही।
- चेन्नई की अगर बात की जाए तो यहां पर 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1809 रुपए है।
जून में हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
जुलाई के महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी प्रकार का बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। अगर हम बात करें जून के महीने की तो ऑयल कॉरपोरेशन आफ इंडिया ने जून के महीने में ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर दिया था जो की जुलाई के महीने तक लागू रहा, जून के महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को ₹59 कम करने का निर्णय लिया गया था।
अगर हम बात करें घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत की तो देश की राजधानी दिल्ली में वर्तमान की स्थिति में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर ₹803 में मिल रहा है, वहीं पीएम उज्जवला योजना के तहत पात्र महिलाओं को यह गैस सिलेंडर मात्र 503 रुपए में प्राप्त हो रहा है।
अस्वीकरण: हमारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों से एकत्रित की गई है। हम किसी भी राय या दावे का समर्थन नहीं करते हैं। जानकारी की सटीकता के लिए स्वतंत्र रूप से सत्यापन करें।